फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्कूल महिला कुश्ती में हरियाणा बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्कूल महिला कुश्ती में हरियाणा बना चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप के चौथे दिन भी मेजबान हरियाणा की पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर चार में तीन स्वर्ण पदक जीत लिए। जिसके साथ ही हरियाणा 210 अंक लेकर ओवरआल चैंपियन बन गया। दिल्ली की टीम ने 135 अंक लेकर दूसरा, महाराष्ट्र की टीम ने 134 अंक लेकर तीसरा, पंजाब ने 121 अंक लेकर चौथा व उत्तर प्रदेश की टीम ने 118 अंक हासिल करके पांचवां स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप में शनिवार को ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक भी अपने पति व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ पहुंचीं और महिला पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
गीतांजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी में चल रही नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग के 57 किलो में उत्तर प्रदेश की अर्चना चौधरी ने हरियाणा की पूजा को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र की अंकिता शिंदे व मध्यप्रदेश की दीप्ति ने ब्रांज मेडल जीता। 65 किलो में हरियाणा की कामना ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की प्रियंका को हराकर गोल्ड जीता। महाराष्ट्र की पूर्णिमा व दिल्ली की ज्योति डागर को ब्रांज मेडल मिला। अंडर-17 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में हरियाणा की मंजू ने सीबीएसई की अंजली को हराकर गोल्ड जीता। दिल्ली की नेहा व मध्य प्रदेश की रेखा को ब्रांज मेडल मिला। 65 किलो में हरियाणा की रितिका ने सीबीएसई की भावना को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कर्नाटक की सलोनी व महाराष्ट्र की सुप्रिया ने ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन

मैने भी चार नेशनल स्कूल खेले, यहां से निकलते हैं अंतर्राष्ट्रीय पहलवान: साक्षी
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक भी शनिवार को अपने पति सत्यव्रत कादियान के साथ चैंपियनशिप में पहुंची। जहां संस्थान के चेयरमैन नरेंद्र सूरा, एईईओ जगबीर सिंह मलिक व अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों का स्वागत किया। साक्षी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करते रहे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही हार व जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। साक्षी ने कहा कि वह खुद चार नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से खेल चुकी हैं और इस चैंपियनशिप मेें हिस्सा लेने वाली पहलवान ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे अपना दम दिखाएंगी। वहां साक्षी संग फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने के लिए पहलवानों में होड़ मची रही।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी कोच ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया
द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महा सिंह, अर्जुन अवार्डी रोहतास दहिया, ग्रीको रोमन के चीफ कोच हरगोविंद, साई से अशोक यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री आदि पहलवान व कोच ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक सरोहा, सुरेश जोगी, बबला प्रधान बड़वासनी, एईओ सेवा राम, वाईएसओ करमचंद, एसजीएफआई के आब्जर्वर दिनेश व अनिल मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें