फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर की सड़कें हुई जलमग्न, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में वीरवार सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। सावन महीने की शुरुआत से पहले ही झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में मानसून आने के बाद से लोग तेज बारिश को तरस रहे हैं। कहीं-कहीं बरसात होने के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं आ पा रही थी। वीरवार को सावन मास शुरू होने से एक दिन पहले ही बदरा जमकर बरसे। सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जिले में औसतन 15 एमएम बरसात दर्ज की गई। बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। लगातार बूंदाबांदी होने की वजह से उमस से भी छुटकारा मिल गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बरसात का दौर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

---
शहरी क्षेत्र में हुआ जलभराव
बारिश के बाद शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे पानी जमा होने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। ककरोई रोड के साथ लगती कई कालोनियों की गलियों में भी जलभराव की समस्या हो गई। ईदगाह कॉलोनी के पास गली में पानी भर गया। ककरोई रोड पर ककरोई और बिधलान के पास सड़क पर पानी भर गया। जिससे वाहन चालक परेशान रहे।
---
किसानों के चेहरे खिले, रोपाई का काम तेज
वीरवार को बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से सबसे अधिक फायदा धान उत्पादक किसानों को हुआ। साथ ही हरे चारे की फसलों की सिंचाई करने की भी अब किसानों को कोई जरूरत नहीं है। जिले के किसानों का लाखों रुपये का डीजल खर्च होने से बच गया। अब तक अच्छी बरसात न होने की वजह से खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई व रोपाई प्रक्रिया भी बेहद धीमी चल रही थी। जिसके चलते अधिकतर भूमि खाली पड़ी हुई थी। किसान खेतों में फसलों की बिजाई करने में जुट जाएंगे। बरसात ने किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

---
सप्ताह भर तक बने है बारिश के असार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय है। जिसके चलते बुधवार रात से मानसून सक्रिय हो गया था। सप्ताह के अंत तक बरसात के आसार बने रहेंगे। कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत ने कहा कि वीरवार को हुई बरसात से किसानों को काफी फायदा पहुंचा है। इससे धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ ज्वार, मक्का का उत्पादन करने वाले किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें