फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिकपुर में कंडम बिल्डिंग में चल रहा था स्कूल, बारिश में छत गिरी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर में कंडम बिल्डिंग में चल रहा था स्कूल, बारिश में छत गिरी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव मलिकपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कंडम घोषित बिल्डिंग की छत वीरवार को गिर गई। सुबह बारिश के दौरान करीब आठ बजे एक कमरे की छत गिरने के साथ ही बरामदे की कड़ी भी टूटी गईं। जिस समय छत गिरी सभी बच्चे प्रार्थना में गए हुए थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बरामदे के पास खड़े विद्यार्थियों ने छत गिरने की सूचना शिक्षकों को दी। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। विद्यालय में करीब 450 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। बारिश में 12वीं कक्षा के क्लासरूम की छत गिरी है, जिसमें करीब 32 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
मलिकपुर गांव के सरकारी स्कूल को सरकार ने वर्ष 2013 में अपग्रेड किया गया था। जिस इमारत में बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है, उस इमारत को वर्ष 2014 में लोक निर्माण विभाग ने कंडम घोषित कर दिया था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1952-60 के बीच हुआ था। कंडम घोषित बिल्डिंग में ही बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी। स्कूल की बिल्डिंग के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से कोई बजट जारी नहीं किया। वीरवार सुबह तेज बारिश के दौरान कंडम बिल्डिंग में 12वीं कक्षा के कमरे की छत गिर गई। गनीमत रही कि उस समय सभी बच्चे प्रार्थना में गए हुए थे। इतना ही नहीं बिल्डिंग के बरामदे की कड़ी भी टूट गई। इसके बाद शिक्षकों से कमरे से बैंच बाहर निकलवा दिए। इसके बाद शिक्षकों ने मामले की सूचना डीईओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मलिकपुर गांव के सरकारी स्कूल के कमरे व बरामदे की छत गिरने की सूचना मिली है। बिल्डिंग के निर्माण के लिए बजट को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही स्कूल का निरीक्षण करेंगे।
- जिले सिंह शर्मा, डीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें