फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ट्विटर पर शिकायत के बाद हरकत में आया नपा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर।
बंदरों के उत्पात की शिकायत एक युवक द्वारा सीएम ट्विटर पर करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी ने नपा प्रशासन को बंदर पकड़वाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद नपा प्रशासन ने बंदर पकड़वाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों को भगाने पर उल्टे ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इस प्रकार की घटनाओं में कई बार लोग छत से भी गिर चुके हैं। खासकर महिलाओं व बच्चों को तो मकान की छत पर जाना पूरी तरह से बाधित बना हुआ है। जिससे परेशान होकर शहरवासी अरुण गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ट्विटर पर इसकी शिकायत की। सीएम ट्विटर पर शिकायत के बाद डीसी केएम पांडुरंग के पास मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने नगरपालिका सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर नपा सचिव रमेश लाल बत्रा ने बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे शहर के लोगों को जल्द ही बंदरों के आतंक से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें