फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 86,862 किसानों को आज जारी होंगी 17.77 करोड़ रुपये सम्मान निधि

Sat, 02 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। शनिवार को केंद्र सरकार किसानों को 20वीं किस्त जारी करेगी। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिला के 86,862 किसानों का स्लॉट ओपन कर दिया है। उनके खातों में 17 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। जिन किसानों के दस्तावेजों में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है उनके लिए स्पेशल हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

करीब 8 हजार किसानों की लंबित है केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी केवाईसी करवा रखी है। इस योजना से करीब 1 लाख 5 हजार 327 किसान जुड़े हुए हैं, इनमें से करीब 8 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित है। जिले में करीब 2 हजार ऐसे किसान भी है, जिनकी मृत्यु होने के बाद उनका नाम योजना से हटा दिया गया है।
कृषि विभाग किसानों को ई- केवाईसी करवाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया है। यही नहीं सोनीपत कृषि उपनिदेशक कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उत्तर प्रदेश के बनारस जिले के गांव सेवापुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किसानों को सम्मान राशि जारी की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम 02 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे गोहाना रोड स्थित जिला परिषद हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त आज जारी होगी। विभाग की तरफ से स्लॉट ओपन कर दिया गया है। किसानों का आह्वान किया है कि जल्द अपनी ई-केवाईसी करवाएं। उनकी सुविधा के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


- डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें