सोनीपत। नांदनौर गांव की एक महिला के साथ मारपीट कर उसे कीटनाशक पिलाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नांदनौर गांव की एक महिला ने बताया कि वह चार महीने की गर्भवती थी। वह काम से खेत में गईं थी। जहां पर उसके साथ दीपक व अमित ने पिटाई की। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उसे कीटनाशक दवाई पिला दी। जहरीली दवाई की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह से वह घर पहुंची। उन्होंने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बाद में शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।