फोटो 35- गोहाना अनाज मंडी में गेंहू की फसल का उठान करते हुए।
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में गेहूं के उठान का टेंडर हो गया है। वीरवार को पहले दिन करीब 80 हजार बैग गेहूं का उठान हुआ। मंडी में फसल का उठान शुरू होने से आढ़तियों और किसानों को राहत मिली। हालांकि एजेंसियों के गोदाम से गाड़ियां वापस भेजने से आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई। पहले दिन करीब 11 गाड़ियों को वापस भेजा गया। जिसकी वजह बैग में गेहूं के साथ मिट्टी और दूसरे खरपतवार का आना बताया गया है। आढ़तियों ने अधिकारियों से नियमों में ढील देने और गाड़ियों को वापस नहीं भेजने की मांग की।
मंडी में अब तक 14 लाख क्विंटल के करीब गेंहू की आवक हो चुकी है। जबकि उठान नहीं होने से 12 लाख से अधिक बैग रखे हुए हैं। बुधवार को अनाज मंडी में उपायुक्त ललित सिवाच ने उठान का टेंडर एजेंसी को अलॉट किया था। टेंडर अलॉट होने के बाद एजेंसी ने बुधवार रात से ही गेहूं का उठान शुरू कर दिया। एजेंसी ने करीब 80 हजार बैग का उठान किया है। गेहूं का उठान शुरू होने से आढ़तियों की गोदाम से गाड़ियां वापस आने से परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र में हुई बारिश के गेहूं की फसल गिर गई थी। अब कटाई के दौरान फसल में मिट्टी के अंश आ रहे हैं। बरसात से फसलें खराब होने को लेकर सरकार ने लस्टर लॉस में छूट दी है। उठान के बाद फसल गोदाम में पहुंचने के बाद गेहूं के साथ मिट्टी मिक्स होने पर आढ़तियों को गाड़ी वापस आने की समस्या झेलनी पड़ रही है।
वर्जन
अनाज मंडी से अनाज का उठान शुरू हो गया है। एजेंसी को गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर अनाज का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
फोटो 35- गोहाना अनाज मंडी में गेंहू की फसल का उठान करते हुए।