मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को जॉब प्
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के 8 विद्यार्थियों का चयन क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड में हुआ है। इन्हें इंटर्नशिप के दौरान 20 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद 6 से 7.50 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज दिया जाएगा।
कुलगुरु प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने कहा कि अध्ययन के दौरान ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास डीसीआरयूएसटी कर रहा है।विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ कौशल विकास और उद्योग से जुड़ाव पर विशेष ध्यान दे रहा है। कुलगुरु ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से प्रिंस, रोहित, सिद्धार्थ और सोहम मंडल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से हेमंत तथा केमिकल इंजीनियरिंग से योगिता, अनुज मलिक और अश्विनी शामिल हैं।
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को जॉब प्
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को जॉब प्