फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविरों पर सीटीएम की सख्ती, बोले-अफसर काम में तेजी लाएं

Tue, 20 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में समाधान शिविर में अपनी फरियाद लेकर आए क्षेत्र के लोग। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इस संबंध में सीटीएम डॉ. अनमोल ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। लघु सचिवालय के तृतीय तल पर सोमवार को आयोजित शिविर में जिला विकास पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, डीआरओ सुशील शर्मा, एसीपी निधि नैन, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार उपस्थित रहे।ॉ
गन्नौर में सात शिकायतें आईं
गन्नौर उप मंडल स्तरीय समाधान शिविर में सात शिकायतें आईं। भुर्री गांव के इंतकाल से संबंधित, बिजली विभाग व परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित शिकायतों को उप मंडल अधिकारी ने सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की ड्यूटियां बता सहयोग की ताकीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें