सोनीपत के गांव मिमारपुर में अवैध खनन के मामले में पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ मौजूद हरियाणा
सोनीपत। हरियाणा राज्य प्रवर्तन मिमारपुर की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। टीम ने दोनों वाहनों को मुरथल थाना में लाकर सीज किया।
जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली अशोक निवासी मेहंदीपुर व योगेश निवासी बख्तावरपुर के बताए गए हैं। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जुर्माना भरने के बाद छोड़ा जाएगा। वहीं अवैध खनन के अन्य मामले में पकड़े गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिकों से 7 लाख 81 हजार जुर्माना वसूलकर वाहनों को छोड़ा गया। इनमें दीपक व मोहित निवासी मेहंदीपुर से जुर्माना 4 लाख 36 हजार रुपये, एक पोकलेन मशीन के मालिक जिला जींद के गांव कालंवा निवासी विपिन से 3 लाख 45 हजार रुपये जमा करवाए हैं।