फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि विपक्ष ही नहीं पूरा देश आज पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार के साथ खड़ा है। पाकिस्तान ने जो हमला पुलवामा में जवानों पर किया उसके बाद पाकिस्तान को सबक सीखना जरूरी था। सरकार को अब आतंकवाद को खत्म ही कर देना चाहिए।
विज्ञापन

वह वीरवार को शहर के जींद रोड स्थित इनेलो के बरोदा हलका अध्यक्ष जोगेंद्र मलिक के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन दूसरी पार्टियों से अधिक मजबूत है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में उनकी इनेलो की ही सरकार बनेगी। उन्होंने बसपा से गठबंधन टूटने पर कहा कि चुनाव से पहले इस तरह के गठबंधन होना व टूटना आम है। इनेलो का किसी के साथ गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो बजट पेश किया है उसमें जनता के साथ छलावा किया गया है। भाजपा नेताओं ने जो वादे चुनावी घोषणा पत्र में किए थे, वह भूल चुके हैं। आए दिन प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. रामकुमार सैनी, डॉ. कुलबीर सांगवान, विकास नरवाल, कुनाल गहलावत, सुरेंद्र लठवाल, अरुण बड़ोक, हवा सिंह वर्मा, महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें