फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सबसे हाईटेक होगी निगम की बिल्डिंग, डिजाइन बनाने वाले आर्किटेक्ट दंपति को नेशनल अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सबसे हाईटेक होगी नगर निगम सोनीपत की बिल्डिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नगर निगम की नई बनने वाली बिल्डिंग देश में सबसे हाईटेक होगी, जिसपर दिल्ली में ग्रिहा की समिट में मुहर भी लग गई है। क्योंकि नगर निगम की बिल्डिंग के प्रोजेक्ट के लिए मुरथल यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्चर विभाग के प्रोफेसर व उनकी पत्नी को ग्रिहा समिट में पहला नेशनल अवार्ड दिया गया है। वहां आईआईटी, आईआईएम, पीएनबी समेत 41 प्रोजेक्ट रखे गए थे, जिनमें नगर निगम सोनीपत के प्रोजेक्ट को सबसे बेहतर चुना गया और उसको अवार्ड मिला। यह नेशनल अवार्ड मिलने से मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व उनकी पत्नी काफी उत्साहित हैं तो उनको इस उपलब्धि पर हर किसी ने बधाई दी है।
दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 11-13 दिसंबर तक दसवीं ग्रिहा (ग्रीन रेटिंग इंटरनल हैबिटेट एसस्मेंट) समिट की गई। यह समिट मिनिस्ट्री ऑफ नॉन रिलेबल एनर्जी व मिनिस्ट्री ऑफ पावर की ओर से कराई गई। जिसमें आईआईटी जोधपुर, आईआईएम रायपुर, पीएनबी हेड क्वार्टर समेत 41 प्रोजेक्ट थे, जिनमें से नगर निगम सोनीपत की प्रस्तावित बिल्डिंग का डिजाइन सबसे बेहतर चुना गया। यह डिजाइन पूरे देश में पहले स्थान पर रहा और इस कारण ही डिजाइन बनाने वाले दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्चर विभाग के प्रोफेसर डा. प्रवीण गर्ग व उनकी आर्किटेक्ट पत्नी डा. नीति गर्ग को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी के वीसी, मिनिस्ट्री ऑफ पावर के महानिदेशक संजय सेठ, मिस इंडिया मिस कोयल राणा ने डा. प्रवीण गर्ग व डा. नीति गर्ग को दिया।
विज्ञापन

बिल्डिंग में ऑक्सीजन कभी कम नहीं होगी, रोशनी के अनुसार कम ज्यादा होंगी लाइटें
मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. प्रवीण गर्ग ने बताया कि नगर निगम की बिल्डिंग में सीओ टू गैस सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे इस गैस का प्रेशर बढ़ते ही साफ हवा खुद ही बाहर से अंदर आ जाएगी। इसके लिए पूरा एअर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा ऑक्यूपेंसी सेंसर रहेंगे, जिससे ऑफिस व कमरे खाली होते ही लाइट खुद बंद हो जाएंगी। डे लाइट सेंसर भी लगाया जाएगा और सूरज की रोशनी कम होते ही लाइट तेज जलने लगेगी तो ज्यादा होते ही लाइट खुद कम हो जाएंगी। उस बिल्डिंग के ऊपर गार्डन रहेगा तो दीवारें इस तरह होंगी कि उसमें गर्मी के दिनों में गर्मी और सर्दी में सर्दी नहीं लगेगी।
विज्ञापन

--
मुरथल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. प्रवीण गर्ग व उनकी पत्नी डा. नीति गर्ग ने नगर निगम का डिजाइन बनाया है, जिसको नेशनल अवार्ड मिला है। यह यूनिवर्सिटी के लिए भी बड़ी उपलब्धि है और डा. प्रवीण गर्ग पहले भी कई अच्छे प्रोजेक्ट तैयार करते रहे हैं। उन दोनों को बधाई दी है कि वह आगे भी इस तरह से बेहतर प्रोजेक्ट बनाते रहें। -प्रो. राजेंद्र अनायत, वीसी मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें