अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां में जमीनी विवाद के चलते भाई-बहनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें खानपुर कलां के बीपीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल सूरज ने बताया कि उनका जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। बुधवार सुबह उसकी मां लक्ष्मी, बहन काजल व रानी ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उस सहित उसकी पत्नी मंजू, लक्ष्मी और काजल घायल हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।