फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी के फ्री स्टाइल में जींद के वैभव व फतेहाबाद की सपना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
खेल विभाग की ओर से शनिवार को ऋषिकुल स्कूल में खेल महाकुंभ के तहत चार दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरुआत की गई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व ओपन वर्ग के 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी आमना तस्नीम ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि खेलों को हमें अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। चाहे किसी भी क्षेत्र में हों लेकिन एक खेल अपने अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न जिलों में ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। इस अवसर पर खेल विभाग की उपनिदेशक अनिता तेवतिया, जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह हुड्डा, अधीक्षक सुदर्शना आदि मौजूद रहे।

पुरुष मुकाबले
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में जींद के वैभव ने पहला, गुरुग्राम के अनुज ने दूसरा, अंडर-17 में सोनीपत के गौरव पहले, झज्जर के रजत दूसरे, अंडर-14 वर्ग में हिसार के वीर खटकड़ प्रथम, फरीदाबाद के मयंक द्वितीय स्थान पर रहा। ओपन वर्ग के 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में सोनीपत के मोहित डागर ने पहला, जींद के मधु सुदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 वर्ग में सोनीपत के देव सरोहा पहले, झज्जर ने नितिन दूसरे और अंडर-14 वर्ग में झज्जर के पार्थ प्रथम व सोनीपत के धैर्य द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मुकाबले
प्रतियोगिता के ओपन वर्ग के 100 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में फतेहबाद की सपना ने पहला, सिरसा की कनिका ने दूसरा, अंडर-17 में गुरुग्राम की हर्षिता पहले, सोनीपत की सृष्टि दूसरे और अंडर-14 वर्ग में फरीदाबाद की अंजलि प्रथम व झज्जर की बब्ली द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह ओपन वर्ग के 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में सोनीपत की आस्था ने पहला, राई की प्रीति ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में पंचकुला की लीना फौगाट प्रथम, गुरुग्राम की सिया द्वितीय रही। वहीं अंडर-14 में भिवानी की तनुश्री पहले और करनाल की रश्मि दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें