अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
साई के दो खिलाड़ी मंदीप मोर और विशाल आंतिल का चयन मलेशिया में होने वाले सुलेमान जौहोर बाहरू हॉकी कप के लिए भारतीय जूनियर टीम में किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर से मलेशिया के जौहोर बाहरू शहर में होगा।
साई केंद्र चौहान जोशी के हॉकी प्रशिक्षक पीयूष दूबे ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपना चयन कराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में भारतीय पूल में आस्ट्रेलिया, यूएसए, जापान, मलेशिया व ग्रेट ब्रिटेन शामिल हैं। प्रतियोगिता में भारत पिछले वर्ष विजेता व 2015 में उपविजेता रहा था। उन्होंने बताया कि मंदीप मोर व विशाल आंतिल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। दोनों को उनकी उपलब्धि पर साई के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत, पूर्व प्रशिक्षक नरेंद्र गौतम ने बधाई दी है।