फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से 7 माह की गर्भवती की मौत, मां घायल

Sun, 21 Dec 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: विनिता। फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार देर रात प्याऊ मनियारी के पास कार की टक्कर से फैक्टरी से लौट रही सात माह की गर्भवती की मौत हो गई जबकि उनकी मां घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव, हॉल प्याऊ मनियारी की पेपर मिल कॉलोनी निवासी करण ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता (20) व सास मंजू कुंडली स्थित चप्पल फैक्टरी में काम करती थीं। दोनों शुक्रवार देर रात फैक्टरी से घर लौट रही थीं।
जब वह प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार करने लगीं तो उसी दौरान कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी पत्नी विनीता ने दम तोड़ दिया। वह सात माह की गर्भवती थी। सास मंजू को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।

फोटो :10: विनिता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें