फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल टावर और इनाम का झांसा देकर 6.85 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों को अपने जाल में फंसाकर रकम ऐंठ रहे हैं। ठगों ने एक महिला को महंगे मोबाइल, स्मार्ट घड़ी और ईयरबड जीतने का लालच देकर 1.20 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे मामले में जियो कंपनी के मोबाइल टावर लगवाने और दो युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण से 5.65 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर दिया इनाम का लालच
गांव चौहान जोशी निवासी सोनिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 14 अगस्त को उनके मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज आया। इसमें उन्हें आईफोन 14 प्रो मैक्स, स्मार्ट घड़ी और ईयरबड जीतने का लालच दिया गया। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से संपर्क कर डिलीवरी चार्ज और कंपनी की प्रक्रिया के नाम पर रुपये मांगे गए। आरोपियों ने उन्हें बार-बार लालच देकर अलग-अलग खातों और यूपीआई के माध्यम से कुल 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
टावर और नौकरी के नाम पर 5.65 लाख ऐंठे
गांव रिढाऊ निवासी जगबीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल पर अपना नाम गौतम दास बताया। उसने जियो कंपनी के दो मोबाइल टावर लगवाने और दो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। गारंटर बनाने के नाम पर उसके मित्रों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और हस्ताक्षरित कागजात भी मंगवा लिए। इसके बाद सिक्योरिटी फीस और अन्य खर्च के नाम पर दो बैंक खातों में तीन लाख और 2.65 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन


इनाम, नौकरी, टावर या किसी योजना के नाम पर मांगे गए रुपये बिना सत्यापन के न भेजें। अनजान व्यक्ति को आधार, पैन, फोटो या हस्ताक्षरित कागजात न भेजें। यूपीआई पिन, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन, थाना प्रभारी साइबर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें