फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संत शिरोमणि सैन महाराज की मनाई 681वीं जयंती

Thu, 05 Dec 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के बाबा सैन भगत चौक पर संत शिरोमणि सैन महाराज की जयंती मनाते सैन एकता विकास संग
विज्ञापन
सोनीपत। सैन एकता विकास संगठन के तत्वावधान में बाबा सैन भगत चौक पर बुधवार को संत शिरोमणि सैन महाराज की 681वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाबा सैन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सैन धर्मशाला व मंदिर में सैन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने सैन भगत चौक के पास दीवान फार्म पर अपने विचार प्रकट कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में निर्णय लिया कि सभी सैन बंधु आपस में एक-दूसरे को सैन साहब कहकर संबोधन करेंगे। कार्यक्रम में संरक्षक प्रो. शमशेर भंडेरी, अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामेहर खत्री, मंजीत फरमाना, डॉ. शमशेर खत्री, मास्टर ईश्वर, सुरेश आंतिल, विकास देशवाल, कप्तान, सतपाल वेदपाल नरेला, वीरेंद्र कटारिया, सुनील, सोनू, प्रवीन गोहाना, अनिल बाजवान व जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें