फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चीनी मिल में हुई 6.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई, 15 लाख क्विंटल का लक्ष्य

Wed, 08 Jan 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत के गोहाना की आहुलाना चीनी मिल में गन्ना केन मशीन में डालते हुए। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित ताऊ देवीलाल सहकारी चीनी मिल में अब तक 6.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। क्षेत्र में 15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। पेराई के लिए रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर गन्ने की पेराई की जाएगी। चीनी मिल में पेराई सामान्य चल रही है।
विज्ञापन

गोहाना चीनी मिल के पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ 2 दिसंबर 2024 को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया था। शुरुआत में गन्ने के अभाव में शुगर मिल बंद हो गया था, लेकिन 15 से 20 दिन से नियमित पेराई की जा रही है। लगभग 25 हजार क्विंटल की औसत से पेराई हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में गन्ना आ रहा है।
तिथि गन्ने की पेराई क्विंटल में
4 जनवरी 24,673 क्विंटल
5 जनवरी 18,371 क्विंटल

6 जनवरी 25,187 क्विंटल
7 जनवरी 11,600 क्विंटल

-
चीनी मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो रहा है। रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो रही है। अभी तक 6.73 क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनजीत दहिया, गन्ना प्रबंधक, चीनी मिल, आहुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें