फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 6325 लर्नर्स अब नहीं लगाएंगे अंगूठे

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के खरखौदा के गांव खाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई उल्लास योजना के तहत रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिले में बनाए गए 348 केंद्रों पर 6325 लर्नर्स ने परीक्षा दी। खरखौदा के गांव खेड़ी दहिया में पेपर देने पहुंचे बुजुर्गों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे शुरू होकर तीन बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उल्लास की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी, मगर प्रदेश में यह 2024 में शुरू हुई। इसके तहत रविवार को उल्लास की दूसरी परीक्षा थी। इससे पहले सितंबर 2024 में पहली बार परीक्षा ली गई थी। इसमें 15 साल से अधिक आयु के 20183 लर्नर्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। प्रथम चरण में 12449 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12106 उत्तीर्ण हुए थे। दूसरे चरण में शेष लर्नर्स में 6325 ने परीक्षा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के नेतृत्व में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी व सीआरसी हेड ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर मॉनीटरिंग की। इसका परिणाम जल्द ही आएगा।

बुजुर्ग दूसरों के लिए बने नजीर
निरक्षरता को मात देने के लिए बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह देखने के लिए मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा में बनाए गए केंद्र पर नसीरपुर चौलका निवासी 84 वर्षीय सुनहरा परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक से परीक्षा देने का तरीका पूछा और स्थान पर बैठकर पेपर दिया। उनके उत्साह ने दूसरों को भी निरक्षरता को मात देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी 85 वर्षीय हवा सिंह ने भी पंजीकरण करवाया था, लेकिन वह परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में सर्वेयर संतराम ने उनके घर पहुंचकर पेपर देने का अवसर दिया।

150 अंक के पेपर को तीन भागों में बांटा
रविवार को आयोजित परीक्षा 150 अंक की थी। पेपर को तीन भागों पढ़ना, लिखना व संख्यात्मक में विभाजित किया गया था। वर्ष 2022 में शुरू की गई योजना वर्ष 2027 तक चलेगी। परीक्षा के दौरान प्रत्येक 25 निरीक्षकों पर जांचकर्ता नियुक्त किया गया। प्रत्येक विद्यालय मुखिया व इंचार्ज ने एक परिणाम रजिस्टर तैयार किया, जिसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।


कहां कितनों ने दी परीक्षा
खंड लर्नर
गन्नौर : 766
गोहाना : 926
कथूरा : 534
खरखौदा : 1147
मुडलाना : 601
राई : 833
सोनीपत : 1518
कुल : 6325


साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए उल्लास कार्यक्रम का यह दूसरा सत्र रहा, जिसके तहत जिले में बनाए गए 348 केंद्रों पर 6325 लर्नर्स ने परीक्षा दी। पेपर का मूल्यांकन कर रिकॉर्ड शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है। जहां से यह नेशनल ओपन स्कूल में भेजा जाएगा, जिसके बाद परिणाम तैयार किया जाएगा। परीक्षा को लेकर बुजुर्गों में गजब का उत्साह नजर आया। -राजेश दहिया, जिला उल्लास समन्वयक।

फोटो 37- सोनीपत के खरखौदा के गांव खाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्

फोटो 37- सोनीपत के खरखौदा के गांव खाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्

फोटो 37- सोनीपत के खरखौदा के गांव खाड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें