फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बागवानी मंडी में 60 फीसदी काम पूरा, तेजी लाने के दिए निर्देश

Mon, 12 Jan 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों क - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड के पास निर्माणाधीन भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार व उपायुक्त सुशील सारवान ने की।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने समीक्षा के दौरान बताया कि परियोजना का अब तक 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अब तक प्राप्त उपलब्धियों और आगामी तिमाही की कार्य योजना की जानकारी दी।
कंपनी ने बताया कि परियोजना की लगभग 60 फीसदी भौतिक प्रगति पूर्ण हो चुकी है। प्रबंध निदेशक ने प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में और तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सोनीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण कंपनी को निर्देश दिए कि बाकी बचे कार्य को भी पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। उसके बाद उन्होंने विभिन्न शेड्स एवं भवनों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन परियोजना से संबंधित किसी भी प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
ईपीसी एजेंसी ने अवगत कराया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य संसाधनों की तैनाती कर दी है। हालांकि कुछ स्थान अभी तक निर्माण एजेंसी को नहीं सौंप गए हैं जिससे कार्यों में बाधा आ रही है।इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम प्रवेश कादियान, चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें