फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय कबड्डी कोचिंग कैंप में 60 खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

Sat, 20 Sep 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :36: सोनीपत के साई सेंटर में आयोजित शिविर में शामिल खिलाड़ी व प्रशिक्षक। स्रोत साई प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र सोनीपत में 8 अक्तूबर तक अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से चुने गए 60 खिलाड़ी और 11 सहायक स्टाफ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर भारतीय कबड्डी टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कोच मंजीत छिल्लर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कोच ममता पुजारी के मार्गदर्शन में हो रहा है। इसमें खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस, रणनीति और मानसिक मजबूती से जुड़े विशेष सत्रों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सहायक कोच, मैनेजर, फिजियोथेरेपिस्ट और अन्य सहयोगी स्टाफ उन्हें मार्गदर्शन दे रहा है।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा का कहना है कि यह शिविर न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशेगा, बल्कि उन्हें आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा। प्रशिक्षण से भारत को भविष्य में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैम्पियन खिलाड़ी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें