फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों के पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए भेजे 55 सैंपल

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा बीईओ कार्यालय में स्कूलों से लैब भेजने के लिए बोतलों में मंगवाया गया पेय
विज्ञापन
- ब्लॉक के सभी स्कूलों से एक-एक लीटर पानी के नमूने किए एकत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। स्कूलों में विद्यार्थियों के पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए खंड के सभी सरकारी स्कूलों से पानी के नमूने एकत्रित किए गए। प्रत्येक स्कूल से एक-एक लीटर पानी का सैंपल लेकर सोनीपत भेजा गया, अब लैब में पानी के गुणवत्ता जांच होगी।
विज्ञापन

पानी के नमूने वाले बोतल पर संबंधित स्कूल का नाम भी अंकित किया गया। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। अब प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। रिपोर्ट के माध्यम से पता चलेगा कि ब्लॉक के स्कूलों में उपलब्ध पेयजल पीने योग्य है या नहीं। यदि किसी स्कूल के पानी के नमूने में गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन





- ब्लाॅक में 84 स्कूल में 55 जगह से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
-मनोज कुमार, कार्यकारी अधिकारी बीईओ कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें