फोटो - भगवान परशुराम आश्रम में क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर -7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती मनाई। उन्होंने बटुकेश्वर दत्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता सुभाष शर्मा ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। बटुकेश्वर दत्त ने अपने साथियों के साथ ब्रिटिश असेंबली में बम फेंकने और सांडर्स हत्याकांड में अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में आजाद डांगी, हरभगवान चौपड़ा, जय भगवान कौशिक, रामफल लठवाल, सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे।