फोटो 24: सोनीपत के बीएसटी स्थित बिजली निगम कार्यालय में लगे दरबार में उपभोक्ताओं की समस्या सुन
गन्नौर। बीएसटी स्थित बिजली निगम कार्यालय में बुधवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया गया। कार्यकारी अभियंता अश्वनी कौशिक, उपभोक्ता विवाद निवारण मंच के सचिव हीरालाल व एसडीओ रवि कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कैलाना गांव में आंधी में टूटे खंभे लगाने व सिटावली गांव में नए कनेक्शन को लेकर शिकायत पहुंची। इस पर अधिकारियों ने खंभे लगाने का आश्वासन दिया और नए कनेक्शन को लेकर फीस जमा कराने के आदेश दिए। इसके अलावा बिजली बिल से संबंधित पांच समस्याएं आईं। कार्यकारी अभियंता ने उपमंडल अभियंताओं को बिलों की त्रुटियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निगम व सरकार के आदेशानुसार उनका प्रयास है कि उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द निवारण हो, इसलिए समय-समय पर जनता दरबार लगाए जाते हैं।