फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सोनीपत का सबसे बड़ा रण, 29 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा सीट के लिए चुनावी रण में 29 प्रत्याशी डटे हुए हैं। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुक्रवार को आरओ कार्यालय में प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किए गए। नामांकन वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सोनीपत लोस सीट पर 40 दावेदारों ने नामांकन किया था। जिसमें सात के नामांकन रद हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के बाद 29 नामांकन बचे हैं। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन था। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हाथ, भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक को कमल, इनेलो के सुरेंद्र छिक्कारा को चश्मा चुनाव चिन्ह आवंटित किया। महिला एवं युवा शक्ति पार्टी की कुसुम को बोतल, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला को चप्पलें, आदर्श भारत निर्माण दल के धर्मवीर को गन्ना किसान, बहुजन महा पार्टी के संत धर्मवीर सिंह चोटीवाला को सीटी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के बलबीर को कप और प्लेट, आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स) के मनीष को बैटरी टॉर्च, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के महावीर को ट्रैक्टर चलाता किसान, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के मोहन को शेर, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की राजबाला सैनी को आटो रिक्शा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) राजेश शर्मा को चाबी, सामाजिक न्याय पार्टी के रामदिया को कांच का गिलास, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के सुखमेंद्र सिंह खर्ब को बिजली का खंभा, प्रभात भारत पार्टी के सुधीर कुमार को लूडो चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
निर्दलियों में किसी को सिलिंडर तो किसी को हेलीकॉप्टर
निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल कुमार को एयरकंडीशनर, अश्वनी को गैस सिलिंडर, कर्ण सिंह को कढ़ाई, जगबीर सिंह को बल्ला, जयप्रकाश को गुब्बारा, प्रदीप चहल को ब्लैकबोर्ड, बिजेंद्र को हेलीकॉप्टर, रमेश को फूलगोभी, रविंद्र कुमार को स्कूल बैग, शियानंद को बेबी वॉकर, सतिंद्र राठी को बल्लेबाज व सतीश राज को सिलाई मशीन का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
विज्ञापन

बिना अनुमति कोई गाड़ी नहीं दौड़ेगी : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा कि अब चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में अब जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वह आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालना करें। डॉ. शालीन ने कहा कि प्रचार के लिए गाड़ियों व माइक की अनुमति अवश्य लें। इसके साथ ही निर्धारित स्थानों पर ही अनुमति के बाद होर्डिंग बैनर लगवाएं। होर्डिंग बैनर, झंडे छपवाने की अनुमति लें। इसके साथ ही जो भी प्रचार सामग्री विज्ञापन या आडियो वीडियो विज्ञापन प्रसारित करें उनकी पहले से एमसीएमसी कमेटी से अनुमति अवश्य प्राप्त करें। वहीं चुनाव पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन हमें हर हालत में करनी है। प्रचार के दौरान किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ अभद्र या असंसदीय भाषा, जाति, धर्म के नाम पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करें। उन्होंने कहा कि हमें लोकतांत्रिक ढंग से कार्य करते हुए चुनाव को संपन्न करवाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालीन ने कहा कि किसी भी अधिकृत राजनीतिक दल या प्रत्याशी को अनुमति नहीं मिलती तब तक वह कोई भी प्रचार-प्रचार नहीं कर सकते। ऐसा करने पर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 171एच के तहत कार्रवाई की जा सकती है। कोई भी प्रिंटिंग प्रेस संचालक भी बगैर अनुमति के किसी प्रत्याशी के चुनावी पंपलेट, पोस्टर, फ्लेक्स या अन्य चुनाव प्रचार सामग्री नहीं छाप सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें