फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत के भाजपा में आने को लेकर सीएम बोले चुनावी साल में कुछ भी संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत के भाजपा में आने को लेकर सीएम बोले- चुनावी साल में कुछ भी संभव
विज्ञापन

-अनिल विज बोले इनेलो पूरी तरह दो फाड़ हो चुकी, सांसद दुष्यंत की भाजपा में आते हैं तो स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने दुष्यंत चौटाला और इनेलो छोड़ने वाले नेताओं के भाजपा में आने की बात पर कहा कि यह चुनावी साल है, इसमें कुछ भी हो सकता है। साथ ही राई कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो पूरी तरह दो फाड़ हो चुकी है। सांसद दुष्यंत चौटाला भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।
खरखौदा में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में और उसमें भी विशेषकर चुनावी वर्ष में बहुत सी संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। पार्टी से अच्छे लोगों को जोड़ा जाएगा। किसी को पार्टी में शामिल किया जाएगा तो कोर कमेटी की तरफ से फैसला लेकर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। चुनावी वर्ष में सभी अपनी पार्टी को मजबूती देने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राई खेलकूद स्कूल में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो के 12 एमएलए पहले से ही हमारे नेताओं के संपर्क हैं। वह जानते थे कि इनेलो जल्द खत्म होने वाली है। इसके दो फाड़ होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता रही थी। दुष्यंत चौटाला के पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुष्यंत चौटाला की मर्जी है कि वह अपना कौन सा रास्ता चुनते हैं। अगर वह बीजेपी में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें