फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी बोले कई साल से कनेक्शन नहीं मिलने से बंद पड़ी फैक्ट्रियां, सीएम ने अफसरों को मंच पर बुलाकर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमी बोले कई साल से कनेक्शन नहीं मिलने से बंद पड़ी फैक्ट्रियां, सीएम ने अफसरों को मंच पर बुलाकर लगाई क्लास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए जिले के उद्यमियों की पीएम नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे सीधी बातचीत कराने के लिए मुरथल यूनिवर्सिटी में बुलाया गया। लेकिन उद्यमियों ने वहां सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने अफसरों की पोल खोलकर रख दी। कहा कि अफसर किस तरह उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और फैक्ट्री कई साल पहले लगाने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। जिससे फैक्ट्री पूरी तरह बनने के बाद भी ठप पड़ी है। इसके अलावा भी उद्यमियों ने सीएम के सामने समस्याओं का अंबार लगा दिया। इस पर सीएम को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिजली निगम के अफसरों को मंच पर बुलाकर ही जमकर क्लास लगाई। सीएम ने साफ कहा कि जिन विभागों के अफसरों की शिकायत की गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वह खुद उन शिकायतों के समाधान पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

बैंकों से ऋण लेकर उद्योग स्थापित करने वाले सूक्ष्म के अलावा छोटे एवं मध्यम श्रेणी के उद्यमियों से पीएम नरेंद्र मोदी को वीडियो कांफ्रेंसिंंग के सहारे सीधे रूबरू कराने के लिए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के सभागार में बुलाया गया था। जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिका, सीएम मीडिया सलाहकार राजीव जैन, नीति आयोग की संयुक्त सचिव सुमिता मिश्र समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहां संयुक्त सचिव सुमिता मिश्रा व पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी केके सिंगला ने सरकार के साथ ही बैंक की ओर से उद्यमियों की हर तरह से मदद करने व सुविधा देने का दावा किया। इन सभी ने बताया कि किस तरह से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है। जिसके बाद सोनीपत इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रधान श्रीभगवान गुप्ता को बोलने का मौका दिया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार सुविधाएं देने की बात करती है, लेकिन यहां फैक्ट्री लगाए हुए कई साल बीतने के बाद भी बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे और इस कारण ही फैक्ट्री बंद पड़ी है। इसके अलावा भी काफी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और एसएचआईआईडीसी वाले बिजली निगम व नगर निगम पर सुविधाएं देने की बात कहकर टाल देते हैं। उसी समय सीएम मनोहर लाल ने बिजली निगम के अधिकारियों को मंच पर बुलवाया तो एसई एसएल राय व एक्सईएन जेसी शर्मा समेत अन्य अधिकारी दौड़ पड़े। सीएम ने उनकी जमकर क्लास लगाई और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए। इसके साथ ही सीएम ने विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी तुरंत कही। वहीं सीएम ने बताया कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में 93 कनेक्शन पेंडिंग हैं, जिनको दिसंबर तक लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा वहां 20 केवीए का सब स्टेशन दिसंबर में शुरू हो जाएगा तो राई औद्योगिक क्षेत्र में 132 केवीए का सब स्टेशन जनवरी में शुरू कर दिया जाएगा। वहां बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने भी सीएम के सामने समस्या रखी, जिनका जल्द ही समाधान कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने साफ कर दिया कि वह जल्द ही उद्यमियों के बीच समस्याओं के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए आएंगे और उससे पहले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र को समस्याओं के निस्तारण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें