मुरथल विवि में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 3 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में शोध करने को विद्यार्थियों से पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विश्विवद्यालय में पीएचडी करने को विद्यार्थी 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 3 दिसंबर को होगी।
विवि के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.राजकुमार सिंह ने बताया कि विवि में पीएचडी के लिए 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। विवि की वेबसाइट पर 29 नवंबर को एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। पीएचडी के लिए 3 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 6 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि की ओर से 10 से 17 दिसंबर तक डीआरसी मीटिंग होगी। पीएचडी में प्रवेश लेने वालों की लिस्ट 24 दिसंबर को जारी की जाएगी। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर होगी, जबकि 7 जनवरी से पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं प्रारंभ होगी।