फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर धान से भरे ट्राले में लगी आग, केबिन ढांचे में बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी पर धान से भरे ट्राले में लगी आग, केबिन ढांचे में बदला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पैरिफेरल-वे पर बढख़ालसा के पास धान से भरे ट्राला में आग लग गई। आग से ट्राला का केबिन जलकर ढांचे में बदल गया। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और धान को जलने से बचा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चिढ़ाना निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके ट्राला पर कृष्ण चालक है। वह ट्राला में धान भरकर उत्तराखंड के कांशीपुर से पुंडरी के लिए चला था। जब वह केजीपी टोल प्लॉजा से टोल कटवाने के बाद आगे बढ़े तो इसी दौरान इंजन में आग लगी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने ट्राला को एक तरफ रोक दिया। जिस पर ट्राला के केबिन में आग भड़क गई। चालक क्लीनर ने बाहर कूदकर जान बचाई। जिसके बाद मामले से फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक केबिन जलकर ढांचे में बदल गया। गनीमत रही कि ट्राले के पिछले हिस्से में आग नहीं पहुंची। जिससे धान जलने से बच गया। ट्राला मालिक जितेंद्र ने बताया कि आग लगने से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगी देख वाहन काफी दूर तक रुक गए। जाम की स्थिति बन गई। आग पर काबू पाने के बाद ही वाहनों को निकाला गया। फायरब्रिगेड टीम के सूबे सिंह ने बताया कि आग से धान को जलने से बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें