फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल फीडर में खराबी से 9 कालोनियों में 26 घंटे तक बती गुल, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल फीडर में खराबी से 9 कालोनियों में 26 घंटे तक बत्ती रही गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शुगर मिल फीडर में खराबी आने से 26 घंटे तक 9 कालोनियों की बत्ती गुल रही। बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने शनिवार देर रात कुम्हार गेट पर बिजली निगम के ऑफिस का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाए कि बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हो रही है और इसकी कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का हंगामा करते ही रात में कर्मियों ने लाइन ठीक करके सप्लाई को चालू किया।
विज्ञापन

शुगर मिल फीडर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे अचानक खराबी आने से मोहल्ला कलां, जमालपुरा, बत्रा कालोनी, महावीर कालोनी, सुंदर सांवरी, बड़ा बाजार, सारंग रोड, ज्ञान नगर, जटवाड़ा में करीब 26 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली नहीं आने लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। इस संबंध में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई, उसके बाद भी बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे परेशान होकर जमालपुरा व बत्रा कालोनी के लोगों ने हंगामा किया। जमालपुरा क्षेत्र के लोगों ने कुम्हार गेट बिजली ऑफिस का घेराव किया और अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वीना, दर्शना, तारो देवी, रामलाल वधवा, भारत भूषण, आसानंद, अनिल बत्रा, सतीश कुमार, शहजाद, इरशाद आदि ने कहा कि फीडर में खराबी आने के बाद से बिजली गायब है। बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि जब भी फीडरों में खराबी आती है, लोगों के हंगामा किए बिना अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते। हंगामे की सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विमल किशोर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली देने का वादा भी जुमला निकला। शहर में लोगों को 24 घंटे में से महज आठ घंटे तक बिजली मिल रही है। सरकार जनसमस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है। गुस्साए लोगों के हंगामे के तुरंत बाद ही बिजली कर्मचारियों ने फीडर ठीक करके बिजली सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें