फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूड़े के कूप की आग बुझाने दूसरे दिन भी लगे रहे दमकल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
गांव बजाना खुर्द में आधा दर्जन तूड़े के कूप में लगी आग को बुझाने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी दमकल विभाग की टीम जुटी रही, लेकिन वहां की आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी। आग को काबू करने के लिए सोनीपत, पानीपत, गन्नौर, समालखा से आधा दर्जन दमकल गाड़ियां लगी रहीं। दूसरे दिन मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार देशराज कंबोज ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने आग लगने के लिए दमकल विभाग गन्नौर की लापरवाही होने का आरोप लगाया है। उनका आरोप था कि करीब छह दिन पहले इन्हीं कूपों में लगी आग को अगर दमकल विभाग के कर्मी ठीक तरह से बुझा देते तो अन्य कूपों में आग नहीं लगती। किसानों का आरोप है कि मंगलवार को भी दमकल विभाग की गाड़ी बुलाने के बाद भी नहीं आई तो उन्होंने प्रशासन को सूचना दी और उसके बाद ही टीम यहां पहुंची। किसान जयभगवान, नरेश, सोनू, सुनील, जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने गांव के समीप तूड़े के कूप लगा रखे थे। आग लगने के कारण आधा दर्जन कूपों में भरे कई क्विंटल तुड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी : कंबोज
नायब तहसीलदार देशराज कंबोज ने किसानों को भरोसा दिलाया कि तूड़ा जलने के कारण जितना नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है।
फोटो 18- दूसरे दिन तूड़े के कूप में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें