फोटो 25: सोनीपत के बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक केंद्र में शिविर के दौरान निगम कर्मचारी। स्
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व सीवर कनेक्शन को वैध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। मंगलवार को वार्ड पांच में बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया। शिविर में 32 लोगोें ने अपने पेयजल व सीवर कनेक्शन वैध कराने के लिए दस्तावेज जमा करवाए।
अब तक निगम को कुल 508 लोग अपने दस्तावेज जमा करवा चुके हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल शिविर के माध्यम से 12 फरवरी तक लोगों के दस्तावेज जमा किए जाएंगे। इसके बाद लोगों को फाइल नंबर मोबाइल पर मुहैया करवाकर नगर निगम कार्यालय में फीस जमा करवाने के लिए बुलाया जाएगा।
निगम की ओर से 4 फरवरी को गांव गढ़ शहजानपुर स्थित पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोग 1550 रुपये खर्च कर अपने कनेक्शनों को वैध की श्रेणी में शामिल कर सकते हैं। निगम ने पेयजल कनेक्शन वैध करवाने के लिए 1050 रुपये व सीवर कनेक्शन वैध करवाने के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया है।
निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में काफी संख्या में पेयजल व सीवर के अवैध कनेक्शन हैं। फिलहाल विशेष शिविर लगाकर लोगों को अपने कनेक्शन वैध करवाने का मौका दिया गया है। इसके बाद कनेक्शन काटने शुरू किए जाएंगे।