फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति के जमानत के लिए रखे 50 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन चोरी

Sun, 08 Jun 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पति की जमानत के लिए रखी नकदी के साथ चार मोबाइल व गली में खड़ी बाइक तक चोरी कर ले गए। गांव बाघडू में हुई चोरी की वारदात की जानकारी महिला ने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बाघडू की रहने वाली रेशमा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके पति जगदीप हत्या के मामले में सोनीपत जेल में बंद हैं। उन्होंने अपने पति की जमानत के लिए 40 हजार रुपये लाकर घर में रखे हुए थे। उनके साथ ही दस हजार रुपये और रखे थे। उनकी बाइक गली में खड़ी थी।
विज्ञापन

वह रात को अपने बच्चों के साथ कमरे में सो गई। सुबह उठी तो घर से 50 हजार रुपये, चार मोबाइल व गली में खड़ी बाइक चोरी मिली। महिला ने गांव के दो युवकों पर शक जताया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से सामान चोरी : गांव बाघडू के सरपंच प्रवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 जून की रात को चोर गांव के धार्मिक स्थल दादा खेड़ा शिवालय से सामान चोरी कर ले गए। चोर वहां से इन्वर्टर-बैटरी, सीसीटीवी, डीवीआर व एलसीडी उठा ले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें