गोहाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को मातंड गांव में शिविर आयोजित किया गया। इसमें फैमिली आईडी में नाम, जाति समेत विभिन्न त्रुटियों के समाधान के लिए करीब 50 प्रार्थी पहुंचे। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्राम सभा के पास भेजा गया।
ग्राम सचिव दीपक ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रार्थियों को त्रुटियां नियमानुसार ठीक कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गई।