फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5 लाख बच्चों, 27 हजार महिलाओं को खिलाई कृमिनाशक दवा

Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले में 5 लाख बच्चों और 27000 महिलाओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बच्चों को टैबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष गृह में उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी व अधीक्षक बीएस यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

बुधवार से ईंट भट्ठा और मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाती है। दवा लेने से कोई बच्चा न छूटे इसके लिए विभाग ने योजना तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन ही 85 फीसदी लक्ष्य पूरा करने का दावा कर रहा है।

उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं, महिलाएं गर्भवती हैं या स्तनपान कराती हैं उनको दवा नहीं दी गई है। 1 से 19 साल तक के बच्चों को यह दवा दी गई है।
विज्ञापन

बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने, एनीमिया की कमी को दूर करने को ध्यान में रखकर जो बच्चे व महिला वंचित रहे गए हैं उनको 2 सितंबर को दवा दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. पंकज सांगवान, डॉ. सोनिया, एसटीआई काउंसलर सुरेंद्र कुमार, मुकेश, सुभाष, रीना व राधा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें