फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्णकार के घर से 5 किलो चांदी, 6 तोले सोना और नकदी चोरी

Sat, 16 May 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। हनुमान काॅलोनी में चोर बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना बड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेड़ी तगा निवासी जितेंद्र हनुमान काॅलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह स्वर्णकार हैं। वह रोजाना दुकान बंद करने के बाद आभूषण अपने घर ले आते हैं। 14 मई को वह परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे। अगले दिन पड़ोसी प्रदीप ने कॉल कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी।
विज्ञापन

वह वापस पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखा आभूषणों का बैग गायब था। जांच करने पर दो सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठियां, 10 नाक की बालियां, नाक की 40 तिल्ली, चांदी की चुटकी, पाजेब, अंगूठी, पांच किलो चांदी, 10 हजार रुपये और मोबाइल चोरी मिला।
पीड़ित के अनुसार करीब छह तोला सोने व पांच किलो चांदी चोरी हुए हैं। थाना बड़ी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट की थी हरिद्वार जाने की जानकारी
जितेंद्र ने हरिद्वार जाने की सूचना अपनी सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर चोरों ने उसी रात उनके बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांधे दिखे दो संदिग्ध
बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक कैमरे में संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे दिखाई दिए हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर से बाहर जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

घर खाली छोड़कर बाहर जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
यात्रा से जुड़ी पोस्ट लौटने के बाद साझा करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।
घर बंद होने की सूचना केवल विश्वसनीय लोगों तक ही सीमित रखें।

आसपास के पड़ोसियों या रिश्तेदारों को घर पर नजर रखने के लिए कहें।

मकान के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा लॉक लगवाएं।

अनजान लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें