फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए 47 सदस्यीय भारतीय दल रवाना

Tue, 25 Mar 2025 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- दिल्ली एयरपोर्ट पर अम्मान रवाना होने से पूर्व ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवान। स्रोत : प्रश
विज्ञापन
सोनीपत। सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए 47 सदस्यीय भारतीय दल सोमवार को रवाना हुआ। यह प्रतियोगिता जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मंगलवार से शुरू हो रही है। भारतीय दल में 30 पहलवानों के अलावा नौ कोच, तीन फिजियो, तीन रेफरी, एक एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट व एक चिकित्सक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर एशियाई चैंपियनशिप 25 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को संपन्न होगी।। भारतीय दल में शामिल 30 पहलवानों में से 26 पहलवान अकेले हरियाणा से हैं। ऐसे में इन पहलवानों पर सबकी नजर रहेगी। प्रतियोगिता में 25 व 26 मार्च को ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले खेले जाएंगे। 27 व 28 मार्च को महिला वर्ग के मुकाबले में होंगे, वहीं 29 व 30 मार्च को पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर पहलवानों में जोश बना हुआ है। भारतीय दल में तीन रेफरी सत्यदेव मलिक, संजय कुमार व सन्नी बाबू भी रवाना हुए।

फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के लिए यह स्टाफ किया नियुक्त
फ्री स्टाइल कोच : जगमिंदर सिंह, चंद्रा विजय सिंह, नरेंद्र
फिजियो : विशाल कुमार राय
एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट : राजवीर सिंह
ग्रीको रोमन कोच : हरगोबिंद सिंह, शशि भूषण प्रसाद, सुनील कुमार राणा
फिजियो : रोहित सिंह

महिला टीम के लिए नियुक्त कोच व स्टाफ
कोच : विरेंद्र सिंह, मंजीत रानी, सोनू खत्री
फिजियो : लीना रुस्तागी
चिकित्सक : हरिशंकर शर्मा
-
भारतीय दल में शामिल पहलवान और उनका भार वर्ग
फ्री स्टाइल वर्ग : चिराग (सोनीपत, 57), उदित (झज्जर, 61), सुजीत (चरखी दादरी, 65), विशाल कालीरमण (हिसार, 70), जयदीप (सोनीपत, 74), चंद्रमोहन (हिसार, 79), मुकुल दहिया (सोनीपत, 86), दीपक पूनिया (झज्जर, 92), जोंटी कुमार(उत्तरप्रदेश, 97) व दिनेश (पानीपत, 125 किलो) शामिल है।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन वर्ग : नितिन (जींद, 55), सुमित (झज्जर, 60), उमेश (दिल्ली, 63), नीरज (सोनीपत, 67), कुलदीप मलिक (हिसार, 72), सागर (दिल्ली, 77), राहुल (रोहतक, 82), सुनील (सोनीपत, 87), नितेश (सोनीपत,97) व प्रेम (सोनीपत, 130 किलो ) शामिल हैं।

महिला वर्ग: अंकुश (हिसार, 50), अंतिम (हिसार, 53), निशु (हिसार, 55), नेहा शर्मा (रोहतक, 57), मुस्कान (रोहतक, 59) मनीषा (रोहतक, 62), मोनिका (राजस्थान, 65), मानसी लाठर (हिसार, 68), ज्योति बेरवाल (हिसार, 72) व रीतिका (रोहतक, 76 किलो) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें