फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 41 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी है। यहां मंगलवार को 46 नये कोरोना संक्रमित मिले। इनमें पुलिस लाइन व बड़ी में चार-चार व भूर्री गांव में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3578 तक पहुंच गई है। मंगलवार को 41 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3189 मरीज ठीक हो चुके हैं और 349 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के तहत पुलिस लाइन में चार मरीज, राज मोहल्ला में एक, लक्ष्मण कालोनी में एक, टीडीआई सिटी में दो, टीडीआई किंग्सबरी में दो, सेक्टर 7 में एक, सिद्धार्थ कालोनी में एक, अंसल अपार्टमेंट में दो, सेक्टर 15 में एक, सुभाष नगर में एक, सेक्टर-14 में एक और सेक्टर-13 में दो मरीज मिले। ग्रामीण क्षेत्र के गांव भूरी में पांच मरीज मिले। साथ ही गांव ठसका में एक, चेतना इलेक्ट्रॉनिक्स कुंडली में दो, एचएसआईआईडीसी बड़ी में एक, गोहाना सेक्टर-7 में एक, सुबा कॉलोनी बड़ी में एक, बड़ी गांव में चार, बीएसटी कालोनी गन्नौर में दो, जटवाड़ा में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर-11 में तीन, गोपालपुर में एक, नांदनौर में एक, न्यू बस्ती बंदेपुर खुर्द में दो व खेवड़ा में एक मरीज मिला है।
कोरोना मृतकों की सूची से सावित्री देवी का नाम हटाया
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना मृतकों में शामिल की गई पलड़ी गांव की सावित्री देवी की मृत्यु को सूची से बाहर किया गया है। क्योंकि सावित्री देवी की मृत्यु से पहले हुई कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसलिए उन्हें कोरोना मृतकों में नहीं गिना जा सकता। ऐसे में जिले में कोरोना मृतकों की संख्या 40 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें