फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर पांच माह तक दुष्कर्म, दुबई से शिकायत भेजकर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली थाना क्षेत्र की रेजीडेंसी में युवती के साथ पांच माह तक दुष्कर्म करने का मामला आया है। युवती फिलहाल दुबई में रहती है। उसने दुबई से शिकायत भेजकर कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि जिस फैक्टरी में वह काम करती थी वहां पर आरोपी मैनेजर था। मामला एक साल पुराना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती से बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार फिलहाल दुबई में रह रही एक युवती ने पुलिस को मेल भेजकर शिकायत दी है कि वह करीब डेढ़ साल पहले कुंडली थाना क्षेत्र की एक रेजीडेंसी में 16वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहती थी। वहां पर उसकी फैक्टरी में मैनेजर दिल्ली निवासी युवक ने अप्रैल 2019 से अगस्त 2019 तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती का आरोप है कि शुरुआत में आरोपी ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसके साथ करीब पांच माह तक दुष्कर्म करता रहा। वह डर के मारे चुप रही। बाद में वह यहां से चली गई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर फिलहाल नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवती से संपर्क कर उससे बयान दर्ज कराने को कहा गया है। उसके बयान व पुलिस की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें