फोटो 44: सोनीपत में मुरथल रोड पर स्थित हरियाणा बीज वितरण निगम के सरकारी बीज बिक्री केंद्र पर गे
सोनीपत। बस अड्डे के पास हरियाणा बीज वितरण निगम के बीज बिक्री केंद्र पर मंगलवार को 430 क्विंटल से अधिक गेहूं का बीज पहुंचा। इसके बाद अब सरकारी बीज केंद्र पर गेहूं की किस्म डीबीडब्ल्यू 372, 222, 826 का बीज किसानों के लिए उपलब्ध हो गया है।
रबी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को उपचारित बीजों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए बीज बिक्री खरीद केंद्र पर किसानों को आधार कार्ड के आधार पर एक हजार रुपये की सब्सिडी पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाने लगा है। कई दिन से इस बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं का बीज न पहुंचने के कारण किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा था।
अब तक वितरित हुआ 1 हजार क्विंटल बीज
सरकार ने रबी सीजन के दौरान जिले में 3 हजार क्विंटल गेहूं के बीज को अनुदान पर वितरित करने का फैसला किया है। अब तक जिले में करीब 1 हजार क्विंटल बीज ही वितरित हो पाया था। मंगलवार को 400 क्विंटल से अधिक गेहूं का बीज पहुंचा है। गेहूं के साथ-साथ सरसों और चने के बीज पर भी सब्सिडी किसानों को मुहैया करवाई गई है।