फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जींद भेजीं 43 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Mon, 21 Apr 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस में सवार होने के लिए दौड़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जींद के उचाना में धन्ना भगत जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर सोनीपत रोडवेज की ओर से रविवार को 43 बसें रवाना की गईं। इन बसों में सोनीपत डिपो से 26 और गोहाना से 17 बसें शामिल रहीं। बसों को लोगों को कार्यक्रम के लिए ले जाने व वापस लाने के लिए भेजा गया। वहीं बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने से अन्य रूट के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

धन्ना भगत जयंती पर जींद के उचाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर जाने व वापस लाने के लिए सोनीपत रोडवेज से 81 बसों की मांग की गई थी। रोडवेज ने सुबह विभिन्न गांवों में 60 बसें भेज दी थीं, लेकिन सवारी न होने पर 17 बसें वापस आ गई थीं। प्रशासनिक ड्यूटी पर 43 बसें भेजी गईं। ऐसे में यात्रियों को सोनीपत बस अड्डे पर 103 व गोहाना बस अड्डे पर 57 बसों के सहारे आवागमन करना पड़ा। सोनीपत बस अड्डे पर गोहाना, खरखौदा, रोहतक, पानीपत, सांपला, बागपत व बड़ौत सहित कई रूटों पर बसों की कमी रही। गोहाना बस अड्डे पर सोनीपत, रोहतक, पानीपत, सफीदों, जींद, जुलाना, महम व गन्नौर रूट सहित कई रूटों पर बसों की कमी रही। ऐसे में यात्रियों को बस अड्डे पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज से मांग की, कि उनके लिए बसों की व्यवस्था की जाए।
रोडवेज बेड़े की स्थिति

जिले में कुल बसें : 203

सोनीपत डिपाे में रोडवेज बसें : 92

किलोमीटर योजना की बसें : 37

गोहाना डिपो में रोडवेज बसें : 49

किलोमीटर योजना की बसें : 25

प्रशासनिक ड्यूटी में रविवार को 43 बसें रवाना की गई थीं। बसों के जाने से कई रूटों पर अतिरिक्त बसों के फेरे लगाए गए। रविवार को सरकारी अवकाश होने के चलते यात्रियों की संख्या भी कम थी। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। -सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत

फोटो 22- सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस में सवार होने के लिए दौड़ते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें