फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमएसएमई के तहत 42 दिन का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में शुरू हुए सिलाई
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की योजना के तहत 42 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 27 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई और कपड़ा निर्माण की तकनीक का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा माध्यम है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में खानपुर कलां में एक आधुनिक स्किल सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। फैशन टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष हुड्डा ने कहा कि विभाग लगातार रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है और यह कार्यक्रम महिलाओं के कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. अंशु भारद्वाज ने बताया कि 42 दिन के प्रशिक्षण में नियमित प्रैक्टिकल क्लास, विशेषज्ञों के व्याख्यान और उद्यम शुरू करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. विजय नेहरा, डीन एकेडमिक अफेयर, विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष हुड्डा, संकाय सदस्य और अन्य अतिथि मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें