प्रोफेसर के घर चोरी मामले में तीन टीम लगाएंगी सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-15 स्थित प्रोफेसर के घर में घुसकर दिनदहाड़े 22 लाख के आभूषण व 1.71 रुपये की नकदी चोरी के मामले में अभी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया हैं।
विदित रहे शहर के सेक्टर-15 निवासी अशोक ने पुलिस को बताया था कि वह हिंदू कॉलेज में गणित के प्रोफेसर हैं और उनकी पत्नी ज्योति निजी स्कूल में प्राचार्य है। उनके बच्चे दूसरे शहर में रहते है। शुक्रवार को जब वह ड्यूटी पर गए तो दिन में चोर उनके घर में घुसकर करीब 730 ग्राम सोना के आभूषण व एक लाख 71 हजार रुपये की नकदी गायब मिली थी। सोने की कीमत करीब 22 लाख बताई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र राव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।