फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा उत्सव में भाविप के सदस्यों व शहर के लोगों ने किया डांडिया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। भारत विकास परिषद गोविंद शाखा व रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की ओर से शुक्रवार शाम सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर में करवा उत्सव मनाया गया। इस दौरान जहां भाविप की सभी सात शाखाओं के सदस्यों के अलावा शहर के 250 लोगों ने डांडिया नृत्य किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों व महिलाओं के बीच प्रतियोगिताएं भी कराई गई।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया व डा. पुष्पा पुनिया बतौर मुख्यातिथि रहे। भाविप के जिलाध्यक्ष वाईके त्यागी ने बताया कि करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में लोगों ने गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम में भाविप की शाखा रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, रोटरी क्लब ऑफ कुंडली, रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिड टाउन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अपटाउन, सशक्त नारी संगठन, सक्षम सोनीपत के सदस्य शामिल हुए। चेयरमैन शालू त्यागी व रेखा गोयल ने उपस्थित लोगों को कई प्रकार के गेम्स खिलाए। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुति भी दी गई। महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें 70 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग चेयरमैन शालू त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में 108 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही 1575 मिट्टी के दीपक लोगों को वितरित किए व दिवाली पर्व पर मिट्टी के दीप जलाने व स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करने की अपील की। इस दौरान मुकुल वर्मा, परिमल कुमार, सुरेंद्र मदान, राजेश गर्ग, कुलदीप नांगल, चंद्रा अग्रवाल, सरला गर्ग, शाखा संरक्षक संजीव अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष संजय सिंगला, शाखा संगठन मंत्री शालू त्यागी, रेखा गोयल, हरीश रजवाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें