फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई के सुरक्षा अधिकारी ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई। गांव नांगल कलां के पास स्थित टीडीआई में सुरक्षा अधिकारी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कुछ युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल कलां निवासी मनोज ने बताया कि वह टीडीआई में सुरक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त है। उसने बताया कि बुधवार को ड्यूटी पर था। इसी दौरान गांव बढख़ालसा निवासी शंकर आया और उसे देखकर चला गया। कुछ देर बाद शंकर अपने साथ करीब 15 युवकों को लेकर आया। उस समय तक वह वहां से चला गया। अन्य से उसे पता लगा कि शंकर व उसके साथी उसके बारे में पूछ रहे थे। वह हाथों में लाठी डंडे लिए थे। उसके नहीं मिलने पर वह चले गए। मनोज ने उनसे अपनी जान का खतरा जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें