फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ से पावर छीने जाने के बाद सीएमओ ने अस्पताल का किया निरीक्षण, क्लास लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी से किसी भी सुविधा के लिए 50 हजार से अधिक खर्च नहीं किए जाने व चार अन्य शक्तियां छीने जाने के बाद सिविल सर्जन ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कायाकल्प योजना में पिछड़ते जा रहे अस्पताल को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत देकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। लेबर रूम, ब्लड बैंक, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पोस्टमार्टम रूम व अस्पताल परिसर में सफाई कराने के लिए भी कहा गया।
नागरिक अस्पताल का बुधवार को सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों में जाकर सभी तरह की मशीनें ठीक रखने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ डा. सीपी अरोड़ा, उप सिविल सर्जन डा. दिनेश छिल्लर, आरएमओ डा. संजय वर्मा व डा. सचिन को कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल की हालत को सुधारने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया ने कहा कि जब भी कायाकल्प योजना की टीम अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आती है तो अस्पताल के वार्डों में समस्या को लेकर सवाल उठाने लगती है। इस तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जाए, इसको लेकर पीएमओ को जल्द टीमें गठित कर सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों की तरह अस्पताल को सुधारने की आवश्यकता
कायाकल्प योजना के तहत गन्नौर सीएचसी के अलावा मुरथल, बेगा व दुभेटा पीएचसी को शामिल किया जा चुका है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था ठीक होने के चलते सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया ने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था देखकर अस्पताल को सुधारने की जरूरत है। अस्पताल में आज भी कई वार्डों में सफाई तक नहीं है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रूम में मिली गंदगी
निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम रूम में गंदगी मिली और रूम के बाहर काफी संख्या में ब्लेड भी मिले। जिनका पहले ही प्रयोग किया जा चुका है। इस पर सिविल सर्जन ने पीएमओ को प्रयोग की जा चुकी नुकीली वस्तुओं को डस्टबिन में डलवाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के पीछे उगी घास व झाड़ियों को कटवाने के लिए आरएमओ डा. सचिन को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें