फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन यूथ पैरा गेम्स में नवदीप ने जीते दो कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। दुबई में 2-14 दिसंबर को एशियन यूथ पैरा गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें प्रताप स्कूल के नवदीप ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 व 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीते। एशियन यूथ पैरा गेम्स में पदक जीतने पर खिलाड़ी नवदीप का खुली जीप में बस अड्डे से प्रताप स्कूल तक लाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य धर्म प्रकाश आर्य, नवदीप के दादा भलेराम, पिता कप्तान सिंह, माता नरेश, महेंद्र, मनिन्द्र, रामसिंह, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अमित, विकास, एथलेटिक्स कोच शिवा, प्रवेश, विकास आदि ने पदक विजेता नवदीप का स्वागत किया। सभी ने नवदीप को पदक जीतने पर बधाई दी। नवदीप ने कहा कि वह ओर अधिक मेहनत करके देश व प्रदेश के लिए पदक जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें