फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की चाह रखने वाली महिला को भेजा शमशान, तांत्रिक गहने व नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
मोहाना गांव की महिला को बच्चे की चाह रखकर तांत्रिक के चंगुल में पड़ना भारी पड़ गया। तांत्रिक अपने साथ महिला के घर से उसके आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया। महिला को जब मामले का पता लगा तो उसने मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तांत्रिक का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए उसके मोबाइल नंबर का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहाना गांव की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कई साल पहले हुई थी। उसके बाद से उसे कोई बच्चा नहीं है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान उसने ट्रेन में एक पोस्टर चस्पां देखा था। इस पर लिखा था कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सूफी तबरेज से संपर्क करें जिस पर वह उस नंबर को लिखकर घर ले आई थी। घर आने के बाद उसने सूफी तबरेज के नंबर पर फोन किया। उन्होंने उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली और घर का पता पूछकर उनके घर आने को कहा। इस पर उसने पूरी जानकारी उन्हें दे दी। आरोपी 17 जुलाई को उनके घर आ गया था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। सूफी तबरेज ने घर आने के बाद उसे घर के सभी गहने व नकदी लाने को कहा। इस पर वह घर में रखे 4 हजार रुपये व सात तोले सोना जिसमें दो अंगूठी, कान की झुमकी, मंगलसूत्र, कान की बालियां उन्हें लाकर दे दिए। इस पर सूफी ने उसे कहा कि वह श्मसान घाट के पास जाकर खड़ी हो जाना। कुछ देर बाद घर आ जाना। साथ ही कहा कि उसे पीछे मुड़क़र नहीं देखना है। इस पर महिला उनकी बातों में आ गई और घर से चली गई। कुछ देर बाद श्मशान घाट पर रुकने के बाद वह वापस चली आई। घर आने के बाद उसे सूफी तबरेज व दूसरा युवक गायब मिले। उसने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी की गई है। उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही ठगों को काबू किया जाएगा।
-नीरज कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।

बच्चे की चाह रखने वाली महिला को भेजा श्मशान, तांत्रिक गहने और नकदी लेकर फरार
-महिला ने ट्रेन में देखा था तांत्रिक का पोस्टर और मोबाइल नंबर
-फोन कर तांत्रिक को बुलाया घर, साथी के साथ पहुंचे तांत्रिक ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें