फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का कालर पकड़ा, विरोध किया तो मार दी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/कुंडली।
कुंडली में निफ्टम रोड पर दो हमलावरों ने एक युवक की कॉलर पकड़ ली। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर युवक पर गोली चला दी। गोली का छर्रा युवक के सीने के पास लगा है। उसे घायल अवस्था में नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में युवक के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के जिला मुंगेर के गांव मासूमगंज का रहने वाला सुधाकर कई साल से कुंडली की लांडा कॉलोनी में रहता है। वह कुंडली की कपड़ा फैक्टरी में काम करता है। सुधाकर रविवार देर शाम फैक्टरी से पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक दो युवक आए और सुधाकर का कॉलर पकड़ लिया। उसने जब विरोध जताया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस पर सुधाकर भी उनसे उलझ गया। इसी बीच हमलावर वहां से भागने लगे तो सुधाकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। इसी बीच एक हमलावर ने पिस्तौल निकालकर सुधाकर पर गोली चला दी। गोली का छर्रा सुधाकर के सीने में जा लगा जिससे वह घायल हो गया। बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए। सुधाकर को उसकी साथी कर्मी गुड्डी ने तुरंत ऑटो में बैठाकर नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने सुधाकर के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को काबू करने के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
-देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।

युवक का कॉलर पकड़ा, विरोध किया तो मार दी थी गोली
-पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें